फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Date for examinations not fixed, protests begin

सीसीएसयू : परीक्षाओं की तिथि तय नहीं, विरोध शुरू

Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Date for examinations not fixed, protests begin
सीसीएसयू : परीक्षाओं की तिथि तय नहीं, विरोध शुरू
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी परीक्षा की तिथि भी घोषित नहीं की कि उसका विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को विवि गेट पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर परीक्षाएं नहीं कराने की मांग की। इनका कहना है कि मेरठ-सहारनपुर मंडल में जिस तरह से कोरोना फैल रहा है, उसमें यहां परीक्षाएं कराना ठीक नहीं है। किसी को संक्रमण हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे में छात्रों को इस साल बिना परीक्षा के ही प्रमोट किया जाए।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि गेट पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय अपने परीक्षा कराने के निर्णय को वापस ले और छात्रों के भविष्य और जीवन को देखते हुए जनरल प्रमोशन की प्रक्रिया लागू करें। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो एनएसयूआई इसका जोरदार तरीके से विरोध करेगी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। वर्तमान परिस्थिति परीक्षा के अनुकूल नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के हित में प्रमोशन करने का निर्णय लिया है, ऐसे में यहां भी ऐसा ही नियम लागू करें। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर मेडिकल पुलिस और विवि के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने छात्रों से कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश के विवि-कॉलेेेजों में परीक्षाएं कराने को कहा गया है। अभी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। विवि प्रशासन को छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य दोनों की चिंता है। छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कुलपति को देने की मांग की कि तो उनसे कहा गया कि ऑनलाइन भेज दो। इसके बाद छात्र चले गए। विरोध करने वालों में सूर्यांश तोमर, हर्ष ढाका, करार हुसैन, मगन शर्मा, कपिल जैन, प्रशांत चौधरी, नितीश भारद्वाज, अल्तमस त्यागी, मोहित सांगवान आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षा कराना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की हुई नोकझोंक
इससे पहले छात्र नेता हैविन खान और शान मोहम्मद के नेतृत्व में छात्रों ने विवि गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों की ज्ञापन देने को लेकर पुलिस से भी नोकझोंक हुई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने छात्रों से कहा कि विवि में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। अभी तो परीक्षा की तिथि भी घोषित नहीं हुई है। शासन के जो निर्देश होंगे उसके मुताबिक ही पालन किया जाएगा। इस मौके पर महताब मूसा, मोहित रस्तोगी, शाहनवाज, शौकीन, आजाद, ताज मंसूरी, अनस सैफी, करार हुसैन, नकुल स्याल, सादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed