फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU campus meerut Main Gate Security Command handed over to Army Ex-Servicemen

सेना के 57 भूतपूर्व सैनिकों को सौंपी गई सीसीएसयू कैंपस के मेन गेट की सुरक्षा कमान

Sun, 18 Nov 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Nov 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
CCSU campus meerut Main Gate Security Command handed over to Army Ex-Servicemen
सीसीएसयू

मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में आए दिन होने वाली मारपीट और फायरिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए अब सेना के सेवानिवृत्त जवानों को कमान सौंपी गई है। शुरुआत में अभी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी से 57 भूतपूर्व सैनिकों को लिया गया है।

विज्ञापन


इन्हें कैंपस के मेन गेट और सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर तैनात किया गया है। दोनों गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड ने बैरियर लगा दिए हैं। सिक्योरिटी को लेकर पूरा खाका तैयार किया जा रहा है।  गाड़ियों में आने वाली गाड़ियों का नंबर नोट किए जाने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


222 एकड़ जमीन में फैले चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश के दो गेट हैं। मेन गेट नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह के सामने है। दूसरा गेट सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज का है। कैंपस में मार्कशीट, डिग्री और दूसरे प्रमाण पत्र लेने के लिए तमाम जिलों से छात्र-छात्राएं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस में तीस से ज्यादा विभाग हैं जिनमें तीन हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पहले कैंपस की सिक्योरिटी में प्राइवेट गार्ड लगे हुए थे, लेकिन बाद में होमगार्ड लगा दिए गए थे। इस वक्त करीब ढाई सौ होमगार्ड कैंपस में तैनात हैं।

सुरक्षा पर हर महीने 33 लाख खर्च
सिक्योरिटी पर खर्च के बजट की बात करें तो इस साल का बजट चार करोड़ रुपये का है। यानी तकरीबन 33 लाख रुपये महीना कैंपस में सिर्फ सिक्योरिटी पर खर्च किया जाता है। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।

कैंपस में तोड़फोड़ और मारपीट तो आम बात हो गई है। पहले तो छात्रों पर ही फायरिंग हो रही थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर पर ही फायरिंग हो गई। इससे कैंपस के सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ खड़े हुए।

जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सेना के सेवानिवृत्त जवानों को सिक्योरिटी में लगाए जाने का निर्णय लिया था। इसके चलते एक निजी सिक्योरिटी कंपनी से बात की गई। इसमें सेना के सेवानिवृत्त जवानों को लगाया गया है। अभी 57 जवानों को मेन गेट, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज गेट और लाइब्रेरी के बाहर लगाया गया है। अगर यह व्यवस्था कारगर रही तो दो महीने बाद बाकी दो सौ होमगार्ड की जगह भी इनको ही लगाया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed