फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu: back paper form filling last date 27 jan.

सीसीएसयू : 27 जनवरी तक भरें बैक परीक्षा फार्म

Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
ccsu: back paper form filling last date 27 jan.
मेरठ।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के तहत रेगुलर और प्राइवेट में जो छात्र बैक फार्म भरने से चूक गए हैं, उनको विवि ने राहत दी है। ऐसे छात्र-छात्राएं 27 जनवरी तक बैक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। बैक की परीक्षाएं मुख्य परीक्षाओं के साथ ही होंगी।
कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश पर वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित रेगुलर व प्राइवेट पाठ्यक्रमों के ऐसे छात्र-छात्राएं जो सिर्फ मुख्य परीक्षा 2019 की बैक पेपर परीक्षा के फार्म भरने से वंचित रह गए थे। इसके अलावा वो छात्र-छात्राएं जिन्होंने बैक पेपर परीक्षा 2019 का परीक्षा फार्म भरा, लेकिन किसी कारण से वह परीक्षा में शामिल नहीं हुए। ऐसे छात्रों को बैक पेपर परीक्षा का फार्म मुख्य परीक्षा 2020 के साथ भरने की अनुमति दी गई है। इन छात्र-छात्राओं को किसी भी दशा में री-बैक की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा 2019 से पूर्व के छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा 2020 के साथ बैक पेपर नहीं भर पाएंगे। जो छात्र-छात्राएं पूर्व में बैक पेपर परीक्षा 2019 में किसी भी कोड की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वह भी फार्म भरने के पात्र नहीं होंगे। परीक्षा फार्म ऑनलाइन 16 जनवरी से भरे जाने शुरू हो गए हैं। 27 जनवरी अंतिम तिथि है। प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी है। कॉलेजों को फार्म कैंपस में 31 जनवरी तक जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक गणित में डिप्लोमा की परीक्षाएं 21 से
सीसीएसयू के गणित विभाग में संचालित डिप्लोमा इन वैदिक मैथमेटिक्स सेशन 2019-20 की परीक्षाएं 21 जनवरी से होंगी। परीक्षाओं के लिए कैंपस के राजेश पायलट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिल्डिंग में केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed