फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Archery equipment worth 8 lakhs stolen from the sports room.

सीसीएसयू : स्पोर्ट्स रूम से तीरंदाजी के 8 लाख के उपकरण चोरी

Sun, 28 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Archery equipment worth 8 lakhs stolen from the sports room.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है। यहां स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित स्पोर्ट्स रूम का ताला तोड़कर चोरों ने तीरंदाजी के करीब 8 लाख रुपये के कीमती उपकरण साफ कर दिए। इस घटना के बाद खिलाड़ियों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोरों ने स्पोर्ट्स रूम का लॉकर तोड़कर पेशेवर उपकरणों पर हाथ साफ किया। इसमें मेरठ कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रिजवान रिजवान का कंपाउंड बो (कीमत लगभग 2.85 लाख रुपये), विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र आर्यन का रिकर्व बो (कीमत लगभग 2.85 लाख रुपये) दो कीमती साइट (70 हजार रुपये), दो बो-बैग (करीब 2 लाख रुपये), दो दर्जन तीर और अन्य सामग्री चोरी हुइ है।
विज्ञापन

रिजवान और आर्यन नियमित रूप से सीसीएसयू ग्राउंड पर अभ्यास करते हैं। दोनों का कहना है कि तीरंदाजी के लिए निर्धारित कमरे में ही उनका और कर्मचारियों का सामान रखा जाता है लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। न तो पर्याप्त चौकीदार हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। खिलाड़ियों का दावा है कि एक माह पहले भी एरो रिलीजर और स्कोप चोरी हुए थे लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा नहीं बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर खेल अधिकारी प्रो. गुलाब सिंह रुहाल ने पिछली चोरी की बात से इन्कार करते हुए कहा कि तब खिलाड़ी सामान साथ ले गए थे जो वापस आ गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात घटना की सूचना मिली और शनिवार को अवकाश होने के बावजूद मामले की जानकारी ली जा रही है। मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।



एडवोकेट आदेश प्रधान का कहना है कि विश्वविद्यालय में सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं फिर भी खिलाड़ियों के लाखों रुपये के उपकरण चोरी हो गए। पूरे परिसर को कैमरा-टू-कैमरा कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। यदि खिलाड़ियों के नुकसान की भरपाई करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विवि प्रशासन का विरोध किया जाएगा।




छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दावा करता है लेकिन हकीकत में यहां खिलाड़ियों का सामान तक सुरक्षित नहीं है। लाखों के उपकरण चोरी होना सुरक्षा की विफलता है। ग्राउंड पर गार्ड और सीसीटीवी का न होना प्रबंधन की भारी चूक है। हमारी मांग है कि खिलाड़ियों के नुकसान की भरपाई प्रशासन स्वयं करे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कैंपस व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। फुटेज के आधार पर पहचान कर जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed