फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cc tv ki nazar

एनएच-58 परतापुर से रामपुर तिराहे तक तीसरी आंख

Thu, 18 Aug 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 18 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
cc tv ki nazar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप प्रकरण के बाद नेशनल हाईवे-58 की सुरक्षा की कवायद तेज हो गई है। आईजी जोन ने इस संबंध में वेस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी लिमिटेड के अफसरों से वार्ता कर परतापुर तिराहा से रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर तक 73 किमी के हाईवे को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी के सीईओ ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

यह हाईवे टोल प्लाजा के अंडर में है। आईजी जोन सुजीत पांडेय 15 अगस्त पर टोल प्लाजा पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कंपनी के सीईओ और निदेशक से इस महत्वपूर्ण इश्यू पर अलग से वार्ता की थी। आईजी ने कहा कि हाईवे सुरक्षा पर टोल कंपनी फोकस करते हुए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए। इससे जहां क्राइम कंट्रोल होगा, वहीं यात्री भी सुरक्षित निकल सकेंगे। इस पर टोल कंपनी के सीईओ डॉ. एसके रेड्डी और निदेशक जीवी रंगासाई ने सहमति जतायी। कहा कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही प्लान तैयार कर सेफ हाईवे की रूपरेखा बना ली जाए। इस दौरान टोल जीएम अवनीश त्यागी, रूट ऑपरेशन चेयरमैन बलराम चौधरी, डायरेक्टर पंकज सिंह, मैनेजर राणा प्रताप सिंह, सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुई बात
- हाईवे पर ढाबे और होटल संचालकों की मदद ली जाए
- सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम टोल प्लाजा पर बनाया जाए
- कैमरे लगाने से पूरा हाईवे कवर हो जाएगा
- यहां से गुजरने वाले यात्रियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी
- यात्री सुरक्षित रहेंगे, कोई घटना होगी तो अपराधी पकड़े भी जाएंगे
- हाईवे का बड़ा पार्ट क्राइम फ्री हो सकता है

ये कैमरे लगाने की कवायद
स्पीडडोम कैमरा : 500 मीटर तक चेहरा साफ दिखता है। 360 डिग्री पर घूम जाता है। 180 डिग्री ऊपर-नीचे घूमता है।
फिक्स कैमरा: इनमें पांच से 50 एमएम के लैंस लग जाते हैं, जिससे सौ से 250 मीटर की दृश्यता (विजिविलिटी) साफ दिखाई देती है।

सहभागिता भी जरूरी
हाईवे पर 65 के आसपास कैमरे लगाने की योजना है। टोल कंपनी का मानना है कि कंपनी के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालक भी अपने-अपने क्षेत्र में कैमरे लगा देंगे तो परिणाम बेहतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने दिया उदाहरण
आईजी जोन ने उदाहरण दिया कि नोएडा के सेक्टर 18 में नोएडा अॅथारिटी और कुछ व्यापारियों ने मिलकर कैमरे लगाए थे। जिसके बाद वहां क्राइम फ्री माहौल है। तो फिर ऐसा यहां क्यों नहीं हो सकता। टोल कंपनी ने पहले से ही बोलेरो गाड़ी दे रखी है। आईजी ने टोल प्लाजा पर होने वाली गुंडागर्दी को भी रोकने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed