{"_id":"6a0b3c54a37ca6b76501db21","slug":"cbse-releases-re-evaluation-guidelines-students-can-apply-from-may-19-meerut-news-c-72-1-mct1014-153500-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई ने जारी किए पुनर्मूल्यांकन के दिशा-निर्देश, आज से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई ने जारी किए पुनर्मूल्यांकन के दिशा-निर्देश, आज से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान और तनाव को कम करने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिका सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई के अनुसार, सबसे पहले विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से 22 मई 2026 तक चलेगी। स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कर यह जांच सकेंगे कि कहीं अंक जोड़ने, उत्तर जांचने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि तो नहीं हुई है।
बोर्ड ने बताया कि प्राप्त अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों को प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा।

सीबीएसई ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में वृद्धि होती है, तो संबंधित शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन अथवा सत्यापन के लिए आवेदन करने से पहले उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी का गंभीरता से अध्ययन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक त्रुटि की स्थिति में ही आवेदन करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि कई बार विद्यार्थी जल्दबाजी या मानसिक दबाव में आवेदन कर देते हैं, जबकि उत्तर पुस्तिका देखने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाती है। इसलिए विद्यार्थियों को धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेना चाहिए। साथ ही सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -- --