फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Girls' Kabaddi Cluster-19: Dron School teams dominate the quarter-finals.

सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19: क्वार्टर फाइनल में द्रोण स्कूल की टीमों का दबदबा

Fri, 24 Jul 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
CBSE Girls' Kabaddi Cluster-19: Dron School teams dominate the quarter-finals.
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के तीसरे दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने दमखम दिखाया।
अंडर-14 वर्ग में ग्रुप ए में राममेहर स्कूल बागपत ने लेडी अशरफी मेरठ को 30-4 से हराकर 26 अंकों के अंतर से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप बी में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ ने श्रीदेवी विद्यापीठ आगरा को 33-13 से हराया। कृष्णा पब्लिक स्कूल ने 20 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। ग्रुप सी में ब्रह्म ज्योति शामली को वॉकओवर मिलने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। ग्रुप डी में द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना ने पुलिस मॉडर्न स्कूल मेरठ को 43-5 से हराकर 38 अंकों के अंतर से सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में ग्रुप ए के मुकाबले में एसकेएस नोएडा ने बीआर स्कूल मेरठ को 21-6 से हराकर 15 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। ग्रुप बी में द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना को वॉकओवर मिला। ग्रुप सी में एएनडी स्कूल की टीम भी वॉकओवर मिलने पर सेमीफाइनल में पहुंची। ग्रुप डी में विश्व भारती ने एसजी वर्ल्ड सरधना को 33-13 से हराकर 20 अंकों के अंतर से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में ग्रुप ए में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ ने लक्ष्य स्कूल को 27-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप बी में ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने विश्व भारती अलीगढ़ को 52-27 से हराया। ग्रुप सी में द्रोण पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिलने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल, अरशद खान, दीपक यादव, सियानंद, मोहम्मद आदिल, कोच मानसी मौजूद रही।

सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के तीसरे दिन

सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के तीसरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed