{"_id":"6103dde08ebc3e584e2f2711","slug":"cbse-12th-result-2021-the-students-are-very-happy-to-see-their-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2021: रिजल्ट देख खिल उठे चेहरे, खूब मिले नंबर, खुशियों का नहीं ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2021: रिजल्ट देख खिल उठे चेहरे, खूब मिले नंबर, खुशियों का नहीं ठिकाना
Fri, 30 Jul 2021 04:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:39 PM IST
सार
सीबीएसई का आज रिजल्ट जारी हुआ है। वहीं रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
मेरठ में खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार यानी आज जारी हो गया। छात्र-छात्राएं रिजल्ट से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। हालांकि कई स्कूलों द्वारा गलत डाटा भेजे जाने से उनका रिजल्ट भी रुक गया है।
विज्ञापन
मेरठ जिले के 100 से ज्यादा सीबीएसई स्कूलों के साढ़े 15 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर को जारी हो गया। रिजल्ट की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंच गए और जमकर खुशी मनाई। परीक्षा के लंबे समय बाद छात्र छात्राएं आपस में मिले तो पास होने की खुशी दोगुना हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि पेपर नहीं होने से अधिकतर स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। टॉपर्स और दूसरे छात्र-छात्राओं का कहना है कि जितनी उम्मीद थी नंबर उसी तरह आए हैं। रिजल्ट से बच्चे, शिक्षक और अभिभावक तीनों ही पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। सीबीएसई ने इस बार किसी टॉपर्स की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कॉलेजों द्वारा टॉपर्स घोषित किए जा रहे हैं। मेरठ के सभी स्कूल अपना-अपना रिजल्ट जारी करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन