CBSE 10th Result 2018: एक क्लिक में देखिए वेस्ट यूपी के टॉपर्स की लिस्ट, बेटियों ने फिर दिखाया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। जहां चार ऑल इंडिया टॉपर्स में से दो छात्राएं वेस्ट यूपी से रहीं तो वहीं सेकेंड नंबर पर भी मुजफ्फरनगर के अक्षत वर्मा ने बाजी मारी। इसके अलावा मेरठ में 98.8 प्रतिशत अंक लेकर उत्कर्ष, स्नेहा, उमंग ऑल इंडिया की सूची में छठवें नंबर पर हैं।
शामली में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नंदिनी गर्ग ने सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त कर कामयाबी की उड़ान भरी। उसकी कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। नंदिनी गर्ग का सपना इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके सिविल सर्विसेज में जाना है। नंदिनी को किताबें पढ़ने के अलावा नृत्य करने का शौक है।
मंगलवार को सीबीएसई 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। उसमें नंदिनी गर्ग को अंग्रेजी में 100, हिंदी में 99, गणित में 100, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 100 और फाउंडेशन ऑफ आईटी में 100 अंक प्राप्त हुए। सीबीएसई की नेशनल मेरिट में 499 अंक प्राप्त करने पर नंदिनी गर्ग देश की टॉपर बनी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। नंदिनी गर्ग की पारिवारिक पृष्ठभूमि शिक्षा से जुड़ी है। जिस स्कूल मेें वह पढ़ती हैं, उसके चेयरमैन नंदिनी के दादा राजकुमार गर्ग हैं, तो डायरेक्टर उसके पिता राजीव गर्ग और चाचा रितेश गर्ग हैं।
देशसेवा के लिए सिविल सर्विस में चयनित होना प्राथमिकता
नंदिनी गर्ग ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे परिजनों की प्रेरणा और गुरुजनों का पूर्ण सहयोग रहा। परीक्षा की तैयारी के लिए वह चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका सपना इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके सिविल सर्विसेज में जाना है। नंदिनी ने बताया कि सिविल सर्विसेज में जाकर वह देश की सेवा करना चाहती हैं। नंदिनी का कहना है कि हर बेटी को मेहनत से और बगैर किसी तनाव के पढ़ाई करनी चाहिए। लड़कियां पढ़ेगी, तभी तो आगे बढ़ेंगी।
नंदिनी का प्रोफाइल
पिता -- राजीव गर्ग (बीई मेकेनिकल), स्कॉटिश स्कूल के डायरेक्टर
मां --- शालू गर्ग (आर्किटेक्चर)
बड़ा भाई -- रोहन गर्ग, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में 12 वीं का छात्र
छोटा भाई -- माधव गर्ग, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन का छात्र
दादा -- राजकुमार गर्ग, स्कॉटिश स्कूल के चेयरमैन।
चाचा - रितेश गर्ग, स्कॉटिश स्कूल के चेयरमैन
दादा के भाई - विजय कुमार गर्ग, यूपी पुलिस आईजी के पद से सेवानिवृत्त
हॉबी -- किताबें पढ़ना और नृत्य
आदर्श-- पिता राजीव गर्ग
सीबीएसई हाईस्कूल के टॉप टेन
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
1- नंदिनी गर्ग स्कॉटिश पब्लिक स्कूल शामली 99.8
2- वैभव गर्ग मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 98.2
3- प्रणव सिंघल सेंट आरसी पब्लिक स्कूल शामली 97.6
4- अमन जिंदल बीएसएम पब्लिक स्कूल शामली 97.4
5- विभूति जिंदल सिल्वर बेल्स स्कूल शामली 97
6- आरजू तोमर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल शामली 96.2
6- अविरल जैन मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 96.2
7- हर्ष संगल मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 96
7- अक्षरा चौहान रॉयल पब्लिक स्कूल शामली 96
8. दिव्यम राजवंशी सेंट आरसी कैराना 95.8
9. वैभव वनस्थली स्कूल ऊन। 95.6
10- कृतिका सिंघल स्कॉटिश पब्लिक स्कूल शामली 95.4
10- विनय बालियान स्कॉटिश पब्लिक स्कूल शामली 95.4
10- कुणाल सिंघल लांसर्स पब्लिक स्कूल शामली 95.4
10- कीर्ति होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन 95.4
घड़ी देखकर नहीं, मन लगाकर पढ़ी रिमझिम
नजीबाबाद के गांव तेलीपाड़ा की होनहार छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया। इंजीनियर बनने का सपना संजोने वाली रिमझिम ने कहा कि वह टाइम देखकर नहीं मन लगाकर पढ़ती है।
कोटद्वार निवासी कारोबारी नीरज अग्रवाल की होनहार पुत्री रिमझिम अग्रवाल 500 में से 499 अंक प्राप्त कर सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर टॉपर बनी। आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम ने बताया कि उसने ऑल इंडिया टॉप करने का तो लक्ष्य नहीं बनाया था, अलबत्ता उसने लक्ष्य बनाया था कि कुछ करके दिखाना है। इसके लिए उनसे कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं की, बस मन में पढ़ी और आगे बढ़ी।
रिमझिम ने स्कूल से पीसीएम वर्ग से कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद बीटेक करते हुए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रिमझिम ने बताया कि उसे परिजनों और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। उसे कभी ट्यूशन की भी आवश्यकता महसूस नहीं हुई। रिमझिम ने आगे बढ़ने का जुनून रखने वाले विद्यार्थियों से खुद पर भरोसा रखने का आह्वान किया। रिमझिम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता नीरज अग्रवाल, मां अनामिका अग्रवाल, बड़े भाई नमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य अजीत सिंह के प्रोत्साहन को दिया।
रिमझिम को मिले मार्क्स
हिंदी - 100
अंग्रेजी - 100
विज्ञान - 100
सोशल स्टडी - 100
गणित - 99
नोट - बेस्ट फाइव के अनुसार रिजल्ट काउंट होता है। इसलिए कंप्यूटर के मार्क्स काउंट नहीं किए।
जिले के टॉपर
रिमझिम अग्रवाल 99.8 आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा नगीना
आरूष प्रताप 99.2 प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल धामपुर
नंदिनी 98.4 प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल धामपुर
अनुष्का सिंह 98.4 मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर
प्रशांत शेखावत 98.2 सेंट मेरी स्कूल धामपुर
दिव्यांश चौधरी 98 एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर
जूही सिंह 97.2 एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर
पुरूषोत्तम 97.2 प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंड्री स्कूल धामपुर
सुंदुस अजीम 97 श्रेया पब्लिक स्कूल नजीबाबाद
नवनीत कौर 96.8 आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद
खुशी कश्यप 96.8 प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंड्री स्कूल धामपुर
रिया जैन 96.8 डीडीपीएस बिजनौर
प्रियांश सिंह 96.6 मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर
प्रियांशी भारद्वाज 96.6 आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद
सत्यंकर 96.6 आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद
मोना पाल 96.6 जवाहर नवोदय विद्यालय सैंद्वार चांदपुर
नोट:उक्त सूची स्कूलों द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर बनाई गई है।
अक्षत वर्मा ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान
मुजफ्फरनगर में सीबीएसई दसवीं के घोषित परिणाम में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा ने 99.6 प्रतिशत अंक पाकर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे जिले की शान देश में रोशन किया है। अक्षत ने यह कामयाबी केवल सेल्फ स्टडी से पाई है। वह भविष्य में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।
दसवीं के परीक्षाफल में दूसरे स्थान पर रहे अक्षत वर्मा ने जिले का गौरव बढ़ाया है। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र वर्मा को 500 में से 498 अंक मिले। उसने चार विषयों संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक पाए हैं। अंग्रेजी विषय में उन्हें 98 नंबर मिले। अक्षत की सफलता से स्कूल में उल्लास का माहौल है। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि अक्षत की मेहनत पर गर्व है। जानसठ रोड स्थित वृंदावन सिटी निवासी देवेंद्र वर्मा और नीलू वर्मा के पुत्र अक्षत ने बिना ट्यूशन किए देश की मेरिट में सेकेंड पोजिशन प्राप्त की है। घर में शैक्षिक माहौल है। क्योंकि उनके पिता देवेंद्र वर्मा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित अध्यापक है। मां नीलू वर्मा डीएवी डिग्री कॉलेज में बॉयोलॉजी की प्रोफेसर हैं। बेटे की बड़ी कामयाबी से परिवार में खुशी का आलम है। सेवानिवृत्त शिक्षक दादा मास्टर बनारसी दास और दादी श्यामो देवी ने कहा कि अक्षत ने पढ़ाई पर ही विशेष ध्यान दिया। बहन ईशिता वर्मा ने भाई की कामयाबी पर खुशी जताई।
हाईस्कूल की टॉप सूची में दूसरे स्थान पर आए अक्षत वर्मा का सपना अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का है। वह इसरो के साथ काम करने की तमन्ना रखता है। भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और पीएम नरेंद्र मोदी उनके प्रेरक हैं। मेधावी वर्मा ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी से यह कामयाबी पाई। कोई मानसिक तनाव नहीं रखा। सोशल मीडिया से दूरी रखी और योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी की। पढ़ाई के बीच जो भी समय मिला, उसमें क्रिकेट, बैडमिंटन गेम्स खेेले। कभी-कभी मूवी देखी। ऋतिक रोशन उनके पसंदीदा अभिनेता है, जबकि विराट कोहली और एमएस धोनी फेवरेट क्रिकेटर है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के शिक्षकों और सहयोगी स्टूडेंट्स को दिया है।
अक्षत वर्मा- 498/500
पिता: देवेंद्र कुमार वर्मा
माता: नीलू वर्मा
स्कूल: एसडी पब्लिक स्कूल भोपा रोड, मुजफ्फरनगर।
रिपोर्ट कार्ड:
अंग्रेजी 98
संस्कृत 100
गणित 100
विज्ञान 100
सामाजिक विज्ञान 100
ऑल इंडिया में छठवें नंबर पर मेरठ के तीन होनहार
सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में मेरठ जिले में तीन मेधावियों ने ऑल इंडिया व देहरादून रीजन में टॉप टेन में जगह बनाई। 98.8 प्रतिशत अंक लेकर उत्कर्ष, स्नेहा, उमंग ऑल इंडिया की सूची में छठवें नंबर पर हैं। जिले के 126 पब्लिक स्कूल, 3 केंद्रीय विद्यालय व 4 अन्य विद्यालयों का मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। 13,444 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी।
आर्मी पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष सिंह, दयावती मोदी एकेडमी की उमंग बालियान व ट्रांसलेम एकेडमी मवाना रोड की स्नेहा अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया। तीनों छात्रों ने ऑल इंडिया सहित यूपी व देहरादून रीजन के टॉप टेन में छठवां स्थान हासिल किया। जिले में दूसरे स्थान पर भी तीन छात्रों ने कब्जा जमाया। दयावती मोदी एकेडमी की अनुष्का, सेंट जोंस सीनियर सेकें डरी स्कूल की झलक जैन व डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा के छात्र अभिषेक भारती ने 493, 98.6 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान व ऑल इंडिया सहित यूपी व देहरादून रीजन में सांतवीं रैंक पाई। जिले के थर्ड टॉपर संयुक्त रूप से छह विद्यार्थी रहे। डीएमए की शिवांगी अहलावत, डीएमए के ही सांयतन बेरा, केएल इंटरनेशनल स्कूल की खुशी अग्रवाल, एमपीएस मेन विंग के एकांश दीक्षित, एमपीजीएस शास्त्रीनगर की इशिका गर्ग एवं एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्रा नंदिनी रस्तोगी 492, 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में संयुक्त रूप से थर्ड टॉपर व ऑल इंडिया सहित यूपी व देहरादून रीजन में आठवें स्थान पर हैं।
दोपहर डेढ़ बजे जारी किया परिणाम
सीबीएसई ने पहले शाम 4 बजे बोर्ड के नतीजे जारी करना तय किया था। लेकिन बोर्ड ने दोपहर 1.30 बजे ही रिजल्ट अपलोड कर दिया। हालांकि सर्वर डाउन होने के कारण छात्रों को रिजल्ट निकालने में काफी परेशानी हुई। सिंगल रिजल्ट आराम से आया मगर स्कूलों का कंपाइल रिजल्ट डाउनलोड होने में परेशानी हुई। सीबीएसई ने आठ साला बाद होम एगजाम खत्म कर पुन: बोर्ड परीक्षा कराई थी। पिछले वर्ष 1450 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। सीसीई खत्म होने के कारण इस साल 13,444 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा होने के बावजूद खूब अंक बरसे।
ये हैं सिटी के टॉप थ्री
नाम- स्कूल नाम- अंक
उत्कर्ष सिंह- आर्मी पब्लिक स्कू ल- 494
उमंग बालियान- दयावती मोदी एकेडमी- 494
स्नेहा अग्रवाल- ट्रांसलेम एकेडमी मवाना रोड- 494
अनुष्का- दयावती मोदी एकेडमी- 493
झलक जैन- सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट - 493
अभिषेक भारती- डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा मवाना रोड- 493
शिवांगी अहलावत- दयावती मोदी एकेडमी- 492
सांयतान बेरा- दयावती मोदी एकेडमी- 492
खुशी अग्रवाल- केएल इंटरनेशनल स्कूल- 492
एकांश दीक्षित- मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट- 492
इशिका गर्ग- एमपीजीएस शास्त्रीनगर- 492
नंदिनी रस्तोगी- एमपीजीएस शास्त्रीनगर- 492
देवबंद में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया रही टॉपर
सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए गई हाईस्कूल के परीक्षाफल से मेधावी बच्चों के चेहरे खिल उठे। हर बार की तरह इस बार दून वैली पब्लिक स्कूल के कई छात्रों ने टॉप पोजीशन पर रहकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दून वैली पब्लिक स्कूल में 96.4 अंक प्राप्त कर श्रेया प्रथम, प्रियांशु गुप्ता, अब्दुल रजा और वैभव सिंघल 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा तरुण जैन 95.8 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा वंशिका पुंडीर 95.6, पुलकित सिंघल 95.2, प्रतिष्ठा भटेजा 95, संयम त्यागी 95, ध्रुव गर्ग 95, वंशिका त्यागी 94.6, चैतन्य गिरधर 94.4, उम्मे कुलसुम 94.4, आशुतोष 93.6, राधिका कपूर 93.6, प्रथम गोयल 93.4, सान्या सिद्दीकी 93.2, अनिक त्यागी 92.8, आदित्य वर्मा 92.8, राघव गर्ग 92.6, प्रणव राज शर्मा 92.2, आशीर्वाद 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा व चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरप्रसाद सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा है। प्रवीण सैनी 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम रहा। इनके अलावा पीयूष त्यागी 88.4, अवनी जैन 87, शालिनी त्यागी 86.6, अभिषेक सैनी 85.6, शिवांशु मौर्य 85.4, आर्यन तेजवाल 83.4, पुरुषार्थ प्रताप 82.8 ने प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। जिसमें आदित्य माहेश्वरी ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, जसदीप कौर 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व मो. मलिक 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा अंशु 85.4, आरिफ 84.3, दिव्यांशी 81, अनिरुद्ध ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डी.के. धीमान ने बताया कि मानवी त्यागी 95.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉपर रही। इसके अलावा प्रथम जैन 94.4, वंशिका सिंघल 90.6, सत्यम वर्मा 90.4, अनंत त्यागी 89.4, दिया गोयल 88.8, हर्षित त्यागी 88.6, स्वाभि त्यागी 88, कार्तिक अग्रवाल 86.6, अभय नौसरान ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी ने बताया कि दनियाल खान 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉपर रहा है। श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि मो. ओवेश अंसारी 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम, अवनीश सैनी व अभिषेक सैनी 92.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा वृंदा अग्रवाल 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक डा. नवाज देवबंदी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। बिलकीस 87.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉपर रही। जबकि अजरा द्वितीय व नमरा तृतीय स्थान पर रही। देवबंदी ने कहा कि मेहनत की सफलता की कुंजी है। बेनिसन स्कूल के प्रधानाचार्य मौ. आकिल, प्रभा बडोनी व श्रीकांत चौधरी ने बताया कि वर्णित त्यागी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, दीपिका सैनी 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व अदिति सैनी 76.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही। प्रबंध कमेटी के नदीम चौधरी व डा. शाईस्ता चौधरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग के प्रबंधक प्रमोद त्यागी व प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने बताया कि 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ अंशिका चौधरी प्रथम, 93 प्रतिशत अंक लेकर चक्षुदीप मेहरवाल द्वितीय व 86 प्रतिशत अंक लेकर अकदस हम्जा तृतीय स्थान पर रहा है। इनके अलावा ईवा चौधरी ने 82 और हर्ष मेहरवाल ने 80.6 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त किया है। आरके स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा व प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि प्रिंस प्रताप 72.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम, अर्पित त्यागी 69.4 द्वितीय और सायमा त्यागी 68.2 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/