{"_id":"676485028f9654a8420c95d7","slug":"cbi-inspectors-son-attacked-in-defense-enclave-meerut-news-c-72-1-mrt1061-126299-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में सीबीआई इंस्पेक्टर के बेटे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में सीबीआई इंस्पेक्टर के बेटे पर किया हमला
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। डिफेंस एन्क्लेव में बुधवार शाम कोचिंग से घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर शौर्य भारद्वाज पर बाइक पर सवार चार हमलावरों ने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बृहस्पतिवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
सरधना राेड निवासी शौर्य कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता सीबीआई में इंस्पेक्टर के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। छात्र के अनुसार वह कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। वह उसके साथ अभद्रता करने लगे। छात्र ने विरोध किया तो हमलावरों ने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से छात्र लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, उन्हें देख हमलावर भाग गए।
छात्र ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपियों ने एक अन्य छात्र के साथ मारपीट की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।