फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cause of death not clear in post-mortem report.

Meerut News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट

Wed, 10 Jun 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in post-mortem report.
महिला की मौत का वीडियो व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीएमओ के पास भेजा जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में विवाहिता हीना के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। बुधवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दरअसल शव पूरी तरह सड़ चुका था। इसलिए मौत का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस महिला की मौत का वीडियो व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीएमओ के पास भेजेगी। इसके बाद सीएमओ चिकित्सकों का पैनल बनाकर मामले की गंभीरता से जांच करेंगे। रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी अविनाश पांडे को भेजेंगे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले को लेकर जांच शुरू करेगी। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अमरसिंहपुर निवासी पीड़िता रुकसाना ने 23 मई को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी बेटी हीना की शादी जून 2020 को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी सुऐब के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। महिला पर ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाया जा रहा था। 8 मई की रात में हीना ने पति के मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल कर जान का खतरा बताया था। नौ मई को सूचना मिली की कि हीना की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
मां ने आरोप लगाया था कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा की हीना की गर्दन एक तरफ लटकी हुई थी। गले पर नीले रंग के निशान थे और सीने पर नाखून व खून के निशान थे। मौके पर हंगामा के स्थिति बन गई थी। मगर ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफना दिया था। मां ने एसएसपी से मामले में शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव व सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल की निगरानी में शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सीओ कोतवाली का कहना है कि सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed