फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cattle laden canter caught on Meerut-Karnal highway, seven smugglers arrested

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा, सात तस्कर दबोचे

Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cattle laden canter caught on Meerut-Karnal highway, seven smugglers arrested
सरधना (मेरठ)। थाना सरूरपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने एक कैंटर में लदे पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक कैंटर गाड़ी में पशुओं को अधिक संख्या में भरकर ले जा रहे हैं। उन्होंने कैंटर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को करनाल हाईवे पर भेज दिया। टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव कक्केपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट से कैंटर गाड़ी को पकड़ा। तलाशी के दौरान कैंटर में 10 भैंस, 10 कटिया, चार कटड़े भूसे की तरह लदे मिले। पुलिस कैंटर को थाने ले आई। सात लोगों को भी पुलिस टीम ने पकड़ा। जिनमें इस्तमाल पुत्र जुमीद निवासी ग्राम पैनी पोस्ट खानपुर थाना अमरगढ़ जनपद मलैर कोटला पंजाब, आसिफ पुत्र कय्यूम, इंतजार पुत्र इस्लाम निवासी जसोई थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर, इंतजार पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला काजीवाडा थाना शामली, मनीष पुत्र लियाकत निवासी पुंशी काॅलोनी जनपद मलेरकोटला पंजाब, इकबाल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बुटराडा थाना बाबरी जनपद शामली, तौहीद पुत्र बसीर निवासी उमरपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed