{"_id":"67410f9db41d718dd70abc94","slug":"casino-case-hearing-in-hotel-harmony-inn-case-will-now-be-held-on-26th-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124908-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसीनो प्रकरण : होटल हारमनी इन के मामले में अब 26 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसीनो प्रकरण : होटल हारमनी इन के मामले में अब 26 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
मेरठ। होटल हारमनी इन में कैसीनो पकड़े जाने के मामले में 13 आरोपियों की अंतरिम जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो सकी। सीओ सिविल लाइन छुट्टी पर होने के चलते सीओ कैंट कोर्ट पहुंचे। उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं होने पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 26 नवंबर की तारीख तय कर दी।
नौचंदी थाने के गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, राकेश सहगल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (धागा कारोबारी), मोहित टंडन निवासी जागृति विहार (हैंडलूम व्यापारी), गौरव कंसल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (स्पेयर पार्ट्स कारोबारी), राजकुमार निवासी बेगमबाग (हैंडलूम कारोबारी), राजीव गुलाटी निवासी बेगम बाग (कपड़ा कारोबारी), संजय अरोड़ा निवासी शास्त्री नगर (अधिवक्ता इनकम टैक्स विभाग), देवेंद्र पाल सेठी निवासी सिविल लाइन (फल आढ़ती), होटल के पार्टनर राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना के साथ मैनेजर आदिल खान व रजत सिंह और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। पुलिस ने होटल मैनेजर आदिल खान को बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे भी अंतरिम जमानत मिल गई थी। इस मामले में हिमांशु और रजत सिंह को छोड़कर सब को जमानत मिल चुकी है। हिमांशु और रजत फरार चल रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बक्शी ने बताया कि 26 नवंबर की तारीख लगाई गई है।