{"_id":"67c3748d852dc09e2405314f","slug":"cash-worth-rs-68-lakh-stolen-from-three-atms-case-registered-meerut-news-c-72-1-smrt1021-129628-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन एटीएम से 68 लाख की नकदी हुई चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन एटीएम से 68 लाख की नकदी हुई चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर स्थित एटीएम समेत तीन एटीएम से 68 लाख रुपये की चोरी हुई है। इनमें दो एटीएम सदर बाजार और एक लोहियानगर क्षेत्र में है। वर्तमान में एटीएम में नकदी भरने वाली कंपनी के अधिकारी महक सिंह ने पहले यह काम कर रही कंपनी के एटीएम कस्टोडियन सुधांशु शर्मा के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कैंट क्षेत्र में आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर में सेवानिवृत सैनिक सेवा केंद्र एवं ई-कॉर्नर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम स्थापित है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एटीएम में नकदी भरने वाली कंपनी हिताची के कर्मचारी मशीन में गड़बड़ी की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम से 21 लाख की नकदी गुम है। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
कंपनी के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि 17 फरवरी को एटीएम में 23 लाख रुपये भरे गए थे। आज एटीएम में कोई भी नकदी नहीं है। जबकि कर्मचारियों का ही कहना था कि प्रतिदिन करीब दो से तीन लाख रुपये एटीएम से निकाले जाते हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि पहले सिक्योर वैल्यू कंपनी के पास एटीएम में नकदी भरने का काम था। हाल ही में यह ठेका हिताची कंपनी को दे दिया गया था। सिक्योर वैल्यू कंपनी से उसके कर्मचारियों का वेतन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
उसके कर्मचारियों पर भी एटीएम का पासवर्ड था। शनिवार रात हिताची कंपनी के रुट लीडर महक सिंह ने सिक्योर वन कंपनी के एटीएम कस्टोडियन सुधांशु शर्मा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि सदर बाजार क्षेत्र के दो और लोहियानगर क्षेत्र के एक एटीएम से कुल 68 लाख रुपये चोरी किए गए हैं।
सीओ कैंट सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।