{"_id":"61be46e3aa9826087b0636f5","slug":"cash-jewelery-recovered-from-dsp-s-house-city-news-mrt5697025170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी के घर से चोरी नकदी, जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी के घर से चोरी नकदी, जेवरात बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी के घर से चोरी नकदी, जेवरात बरामद
मेरठ। डीएसपी पूनम सिरोही के घर से चोरी नकदी, मोबाइल और जेवरात शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिए। हिरासत में ली गई नौकरानी की निशानदेही पर यह सामान बरामद किया गया। शनिवार शाम पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन में डीएसपी पूनम सिरोही रहती हैं। शुक्रवार को उनके घर से 3500 रुपये, एक मोबाइल फोन व सोने के दो कड़े चोरी हो गए। इसी दौरान पता चला कि बच्चों की देखरेख करने वाली नौकरानी शिल्पा ओरांव उर्फ रिया निवासी जादूमिता चंपासिरि मातीगारा दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) गायब है। उसकी तलाश की गई। उसे भैसाली बस अड्डे से पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से दो बैग बरामद किए, लेकिन सामान नहीं मिला। थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद नौकरानी की निशानदेही पर शनिवार सुबह बेगमपुल के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि चोरी का सामान मिल गया है।