फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewellery stolen from a farmer's house in Gotka

गोटका में किसान के मकान से नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 07 Jun 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from a farmer's house in Gotka
सरूरपुर। गांव गोटका में चोरी की घटना के बाद खेत में बिखरा मिला सामान। संवाद
सरूरपुर। गांव गोटका निवासी राजकुमार जयसिंह के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी किसान के मकान से चोरी हुए सूटकेस व संदूक पास के एक खेत में पड़े मिले हैं। पीड़ित को सुबह घटना के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

राजकुमार ने तहरीर में बताया कि गांव के बाहरी छोर पर उसका मकान है। बृहस्पतिवार की रात दीवार कूदकर चोर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने दीवार पर टंगी चाबी से ताला खोला। आरोपियों ने अलमारी व अन्य सामान को खंगाला। बताया कि आरोपी उसके मकान में रखे एक संदूक व सूटकेस को अपने साथ ले गए। जब वह सुबह उठे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

मौके पहुंची पुलिस ने जांच की तो पास के ही एक खेत में सूटकेस व संदूक का सामान बिखरा मिला। जबकि संदूक में रखे 20 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि जिन खेतों के रास्ते से बदमाश खेतों में घुसे हैं, उन खेतों में तार खिंचे हुए हैं। आरोपियों ने चोरी की घटना से पहले कई खेतों के तारों को कटर की मदद काटा था। इसके बाद रास्ता साफ होने के बाद आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed