फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewelery stolen by uprooting the door locks in Dudhli

दूधली में दरवाजों के कुंडे उखाड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Tue, 01 Jun 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by uprooting the door locks in Dudhli
दूधली में दरवाजों के कुंडे उखाड़कर नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

मवाना। गांव दूधली में चोर कमरों के दरवाजों पर लगे कुंडे उखाड़कर 80 हजार रुपये तथा जेवरात चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव दूधली निवासी सुधीर कुमार पुत्र कर्म सिंह ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार कमरे में सोया हुआ था। सोमवार तड़के 3.30 बजे के बेटे तुषार की आंख खुली तो दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी मिली। जिसके बाद सड़क वाले रास्ते का दरवाजा खोल बाहर आए तथा शोर मचाया। घर के अंदर देखा तो पाया कि दो कमरों के कुंडे टूटे पडे़ थे। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था तथा सामान बिखरा हुआ था। दूसरे कमरे में संदूक का ताला टूटा था तथा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे 80 हजार रुपये, एक सोने की चेन, तीन जोड़ी कुंडल, चांदी का सामान आदि चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। बीते वर्ष सितंबर माह में भी चोरों ने सुधीर के घर को खंगाला था। निशाना बनाया था। घर में रखी नकदी और जेवरात समेत लगभग 12 लाख रुपये की चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

केवल मोबाइल ही हाथ लगा
मवाना। शनिवार रात बदमाशों ने गांव मवाना खुर्द में एक मकान का कुंडा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोर केवल मोबाइल फोन ले जाने में ही सफल हो सके। बीते वर्ष चोरों ने गांव मवाना खुर्द तथा दूधली में कई घरों को अपना निशाना बनाया था। जिसमें पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया था। शनिवार रात मवाना खुर्द में नवाब सिंह के मकान के दरवाजे का कुंडा उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों के हाथ केवल मोबाइल ही लग सका। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि दोनों घटनाएं उनके संज्ञान में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed