फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and chain of toll plaza manager injured in accident stolen

Meerut News: हादसे में घायल टोल प्लाजा मैनेजर की नकदी व चेन चोरी

Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and chain of toll plaza manager injured in accident stolen
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर गांव कुराली के पास बाइक सवार दो युवकों ने बालैनी टोल प्लाजा के मैनेजर को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गए। बेहोशी के दौरान मैनेजर की बाइक से 80 हजार रुपये और सोने की चेन अज्ञात चोरी कर ली। घटना की तहरीर पीड़ित ने जानी थाने में दी है।
विज्ञापन

पतंजलि हरिद्वार निवासी दीपक बागपत में स्थित बालैनी टोल प्लाजा पर बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। तीन दिन पूर्व दीपक अपने घर गए थे। शुक्रवार को वह बाइक पर टोल प्लाजा बालैनी आने के लिए घर से चले। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव कुराली के समीप अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने दीपक की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहाेश हो गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीपक को उपचार के लिए पास ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। होश में आने पर दीपक को पता चला कि उसकी बाइक के बैग में रखे 80 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन अज्ञात चोर ने चाेरी कर ली। घटना की तहरीर दीपक ने अज्ञात के खिलाफ जानी थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed