फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case will be registered against two constables who verified fake passports of Lawrence shooters

Meerut News: लॉरेंस के शूटरों के फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन करने वाले दो सिपाहियों पर दर्ज होगा केस

Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against two constables who verified fake passports of Lawrence shooters
एसएसपी ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दिए रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

नवंबर में दोनों सिपाहियों को किया था निलंबित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लॉरेंस विश्नोई गिरोह के दो शूटरों राहुल और महेंद्र कुमार के फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन करने वाले दो सिपाहियों संदेश वर्मा और धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसएसपी ने जांच के बाद शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। दोनों सिपाहियों को नवंबर में निलंबित किया गया था।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आंबेडकर रोड निवासी राजू वैध गाजियाबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास साइबर कैफे चलाता था। गत वर्ष अप्रैल में राजू के पास लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान निवासी राहुल कुमार और महेंद्र कुमार पहुंचे थे। दोनों ने राजू वैध से फर्जी पासपोर्ट बनाने की मांग की थी। इस पर राजू ने उनसे पैसे लिए थे। राजू ने कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी के पते पर फर्जी पासपोर्ट बना दिए थे।
विज्ञापन

वहीं, राजू ने तत्काल पासपोर्ट बनवाने के नाम पर अपना मोबाइल नंबर डाल दिया था। ये दोनों बदमाश रंगदारी मांगने के मामले में बीकानेर से फरार थे। दोनों बदमाशों पर राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं। फर्जी पासपोर्ट बनने के बाद दोनों बदमाश दुबई भाग गए थे। पुलिस ने राजू वैध के नंबर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी पासपोर्ट मामले की गहनता से जांच शुरू की गई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार को जांच सौंपी गई। जांच में कांस्टेबल संदेश शर्मा और धीरज दोषी पाए गए। इन दोनों ने बिना सत्यापन के ही पासपोर्ट की फर्जी एंट्री की थी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि दो सिपाही निलंबित कर लाइन में भेजे गए हैं। दोनों के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed