फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against six accused after attacked on BJP Leader at Meerut city

भाजपा नेता पर दुकान में घुसकर हमला, तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Aug 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six accused after attacked on BJP Leader at Meerut city
हंगामे के बाद आपस में बात करते दोनों पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में शास्त्रीनगर स्थित कुटी चौराहा पर सोमवार को कुछ लोगों ने भाजपा नेता पर दुकान में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


नौचंदी क्षेत्र के चाणक्यपुरी, शास्त्रीनगर निवासी संजीव शर्मा उर्फ काके की कुटी चौराहा पर सीमेंट की दुकान है। संजीव भाजपा नेता और शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष हैं। आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता मुनीष कौशिक, उसके भाई पिंटू कौशिक, नीरज कौशिक व तीन अज्ञात लोग सोमवार को हथियारों से लैस होकर दुकान पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार संजीव शर्मा पर हमला कर दुकान का सामान फेंक दिया। पीड़ित ने दुकान से 60 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बताया गया कि आरोपी मुनीष दुकान मालिक है। उसका किराये को लेकर भाजपा नेता संजीव से विवाद चल रहा है। इसकी जानकारी के बाद नौचंदी व मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संजीव का प्राथमिक उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी। संजीव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुनीष कौशिक, पिंटू और नीरज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और बजरंग दल आमने-सामने 
दुकानदार संजीव के पक्ष में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर व अन्य कार्यकर्ता हैं। विधायकों ने पुलिस से कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं नामजद आरोपी मुनीष कौशिक के पक्ष से बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर थाने पहुंचे। उन्होंने मुनीष की तहरीर पर भी केस दर्ज कराने की बात इंस्पेक्टर से कही। अन्यथा बजरंग दल विरोध करेगा। 

तमाशबीन बने रहे लोग
कुटी चौराहे पर हंगामे के दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। मारपीट के बाद भी आरोपी पक्ष वहां डटे रहे। आरोपी पक्ष का कहना है कि दुकान का सामान संजीव ने खुद फेंका है। वहीं सूचना के करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

वर्जन---
मामला दुकान के विवाद से जुड़ा है। भाजपा नेता संजीव उर्फ काके की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, दूसरे पक्ष के आरोपों की जांच कराई जा रही है।  - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed