फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of robbery from Saraf: Four miscreants were seen on two bikes

सराफ से लूट का मामला: दो बाइकों पर चार बदमाश दिखे

Sun, 18 Jun 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case of robbery from Saraf: Four miscreants were seen on two bikes
बागपत, मुरादाबाद के लिए
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे में जाते दिखे बदमाश, पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी,
- मुरादाबाद भी हुई मेरठ जैसी वारदात, अन्य जनपद के लिए भी टीम रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बड़ौत के सराफा व्यापारी राजकुमार वर्मा से पुलिस चेकिंग के बहाने 40 ग्राम सोने व चांदी आभूषण लूटने की वारदात करने वाले चार बदमाश दो बाइकों पर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी। देहलीगेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मुरादाबाद में भी सराफ से इसी तरह सोना लूटा गया था। पुलिस को पांच से छह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सर्विलांस समेत पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। एक टीम को दूसरे जनपद के लिए रवाना किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांधी रोड बड़ौत निवासी राजकुमार वर्मा की बड़ौत में राजकुमार ज्वैलर्स के नाम दुकान है। शनिवार सुबह वह धेवते ध्रुव वर्मा के साथ शहर सराफा बाजार में आए थे। यहां से भतीजे की शादी के लिए 40 ग्राम के सोने और चांदी के आभूषण खरीदने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे घंटाघर से ई-रिक्शा में बैठकर रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। सदर तहसील मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक ने बस रुकवा ली और बस में चढ़े युवक ने पुलिसकर्मी का आईकार्ड दिखाकर उन्हें नीचे उतार लिया। नीचे खड़े दूसरे बदमाश ने बैग की तलाशी के दौरान सोने के आभूषण की पुड़िया निकाल ली। इसके बाद दोनों युवक अपाची बाइक से जली कोठी की और फरार हो गए। शक होने पर उन्होंने बैग देखा तो सोने के सामान की पुड़िया गायब मिली। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सर्विलांस समेत पुलिस की दो टीमें बदमाश की तलाश में लगी हैं। एक युवक को उठाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed