{"_id":"6af5debd70b332593c081483","slug":"case-of-illegal-encroachment-on-village-community-land-complaint-submitted-to-the-sdm-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113990-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खानपुर गढ़ी (गैर आबाद) में ग्राम समाज की बहुमूल्य भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने में गांव खरखाली निवासी रणपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें सरकारी भूमि को मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत लगभग 200 बीघा भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर क्षेत्र के कुछ दबंगों ने पूरी तरह से बलपूर्वक कब्जा कर रखा है। स्थिति यह है कि राजस्व अभिलेखों में इन लोगों के नाम पर एक भी इंच जमीन दर्ज नहीं है, इसके बावजूद इन्होंने न केवल कृषि कार्य करना शुरू कर दिया है, बल्कि पक्के निर्माण कर अवैध रूप से रहना भी प्रारंभ कर दिया है। इस अवैध कब्जे के कारण सरकार को राजस्व की भारी मात्रा में हानि उठानी पड़ रही है। संबंधित लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उप जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।
-- -- -- --