फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed on the intervention of Women Commission

महिला आयोग के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 06 Aug 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed on the intervention of Women Commission
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव में एक पखवाड़ा पूर्व घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित नीरज त्यागी पुत्र कर्मसिंह ने तहरीर में बताया कि 24 जुलाई की शाम उसकी पत्नी बबली और बेटियां ईशा व रिया घर पर थीं। इसी दौरान गांव के ही पांच युवक नशे की हालत में घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए भीतर घुस आए। उन्होंने आंगन में बैठी उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटियों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला थाने पहुंचीं तो पीड़ित परिवार उनसे मिला और पूरी घटना की जानकारी दी। महिला आयोग की सदस्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात कैथवाड़ी गांव के राहुल, सिकंदर, मोहित, चंचल मोहन और वासु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed