फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed on SSP's order in case of assault in Rasulpur Madhi

Meerut News: रसूलपुर मढ़ी में मारपीट के मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा

Fri, 20 Dec 2024 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed on SSP's order in case of assault in Rasulpur Madhi
रोहटा। थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में भाजपा नेता और एक किसान के बीच हुए विवाद के मामले में एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेता की ओर से किसान, उसके पुत्र और उसकी पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी किसान सुमन पुत्र निरंकार सिंह ने एक सप्ताह पूर्व रोहटा थाने में भाजपा नेता रामवीर पुत्र रामचरण और उसके दो पुत्रों ऋषभ और प्रशांत निवासी नेक थाना जानी खुर्द के खिलाफ मुकदमा काम कराया था कि इन लोगों ने सुमन को ब्याज पर रुपया देकर एग्रीमेंट करने के बहाने कचहरी में ले जाकर उसकी 11 बीघा जमीन का फर्जी ढंग से पांच साल पूर्व बैनामा करा लिया था। सुमन तभी से उक्त जमीन पर काबिज है। पांच दिन पूर्व भाजपा नेता रामवीर सिंह अपने पुत्रों और एक बिल्डर के साथ हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचा था। सुमन भी परिवार के साथ खेत पर पहुंचा और कब्जे का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सुमन की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी से मिला और मामले से अवगत कराया। बताया कि वह दो साल तक तो जमीन के ठेके की धनराशि रामवीर को देता रहा, लेकिन पिछले चार साल से सुमन ने ठेके की धनराशि रामवीर को देने से इन्कार कर दिया। रामवीर का आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो सुमन और उसकी पत्नी कौशल, पुत्र निशांत ने ही उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोला था, जिसमें वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर ने अपना पक्ष रखते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। रामवीर ने एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष बताते हुए मुकदमा कायम करने की गुहार लगाई थी। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुमन, पत्नी कौशल, पुत्र निशांत के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed