फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against two accused for sharing controversial video

विवादित वीडियो शेयर करने पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two accused for sharing controversial video
हस्तिनापुर। गांव बस्तौरा नारंग में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो शेयर करने पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बस्तौरा नारंग के ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने गांव में मौजूद युवकों द्वारा विवादित वीडियो शेयर करने के बाद तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि गांव तारापुर निवासी दीपक चौहान उनके गांव में डीजल और पेट्रोल बेचने की दुकान करता है तथा एक चिकित्सक भी है। शनिवार की शाम दीपक चौहान ने अपने मोबाइल नंबर के स्टेटस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक विवादित वीडियो शेयर किया। जिससे अनुसूचित जाति तथा दलित समाज की भावना को ठेस पहुंचाने व अनुसूचित समाज को अपमानित करने तथा जातीय संघर्ष करने के उद्देश्य से वीडियो अपलोड किया गया था। दीपक चौहान व उसके साथी हिमांशु से वीडियो के संबंध में पूछा तो दोनों युवकों द्वारा उनके साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की शाम दलित समाज के लोगों ने उक्त युवकों के खिलाफ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed