{"_id":"603d47748ebc3ee64a355851","slug":"case-filed-against-the-company-in-brother-s-death-case-sardana-news-mrt527873214","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की मौत मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की मौत मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की मौत मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
सरधना। मर्चेंट नेवी में कार्यरत भूपेंद्र की करीब एक माह पूर्व दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बावजूद कई दिन बाद शव उसके पैतृक गांव पहुंचा था। सोमवार को मृतक के भाई ने कंपनी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव खेड़ा निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र सुरेंद्र एक वर्ष पूर्व मर्चेंट नेवी में भर्ती होकर शिप पर दुबई गया था। 17 जनवरी को आखिरी बार उसकी परिजनों से मोबाइल पर बात हुई थी। 29 जनवरी को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के करीब एक सप्ताह बाद उन्हें जानकारी दी गई। इसके कई दिन बाद शव काफी प्रयास के बाद शव गांव खेड़ा पहुंचा।
मृतक भूपेंद्र के बडे़ भाई रविंद्र ने बताया कि आठ महीने के कांट्रेक्ट पर भूपेंद्र शिप पर गया था। उसका वेतन भी कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा था। उसका समय पूरा होने के बावजूद उसे वापस नहीं भेजा जा रहा था। आरोप है कि कंपनी द्वारा उत्पीड़न किए जाने के चलते उसके भाई ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहाली स्थित ग्लोबल टैंकर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।