{"_id":"68547027ad250a012005c4e3","slug":"case-filed-against-six-in-jaharveer-temple-land-dispute-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108660-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर मंदिर की भूमि के विवाद में छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर मंदिर की भूमि के विवाद में छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
रोहटा। पूठखास गांव में स्थित जाहरवीर मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में चार दिन पूर्व ग्रामीण ने ग्राम प्रधान सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ रास्ते को जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ मंदिर का शौचालय व सबमर्सिबल को तोड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पूठखास गांव में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाहरवीर मंदिर स्थित है। मंदिर के बराबर से जिला पंचायत निधि से रास्ते का सीसी निर्माण कराया गया था। रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार को ग्रामीण चमन तोमर ने ग्राम प्रधान महेश राणा सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ सीसी रास्ते को जेसीबी से तोड़कर उसके घर के सामने लगी सीढ़ी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
बुधवार रात ग्राम प्रधान महेश राणा ने गांव निवासी चमन तोमर, पवन तोमर तथा रविंद्र तोमर पुत्र तेजपाल, अंकित व मनीष पुत्र पवन, राहुल उर्फ टिंकू पुत्र चमन के खिलाफ जाहरवीर मंदिर में बने शौचालय तथा सबमर्सिबल का मोटर निकाल कर तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमीन के विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज होने पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नीरज कुमार बघेल ने बताया कि मंदिर को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।