फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against four including three pharmaceutical companies

Meerut News: तीन दवा कंपनियों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including three pharmaceutical companies
- दवाइयों का नमूना फेल आने औषधि निरीक्षक ने दायर कराया वाद
विज्ञापन

- बिना लाइसेंस सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बनाने पर भी दर्ज कराया मुकदमा
- इस सत्र में 24 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले दवाइयों के नमूने फेल आने का सिलसिला लगातार रही है। इस बीच अब फिर औषधि निरीक्षक ने तीन दवा कंपनियों और एक बिना लाइसेंस सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले 10 दवा कंपनियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराया गया।

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि नोवाक्लीन-सीवी ड्राई सीरप का नमूना जांच में फेल निकला। यह दवा फार्मा अहमदाबाद की बनी है। राबिडॉक-डीएसआर कैप्सूल का नमूना भी जांच में अधोमानक आया। इस कैप्सूल को यूएस एंड वीजी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रूड़की हरिद्वार कंपनी में बनी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा एसीपर-पी दवा भी जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस दवा को नवकार लाइफसाइंस, सोलन कंपनी में बनाया गया। वहीं बिना लाइसेंस सौंदर्य औषधि प्रसाधन सामग्री का निर्माण करने और भंडारण करने के मामले में जाकिर पुत्र मम्मद निवासी मुबारकपुर नवादा, नूरपुर के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त माह में 10 कंपनियों के खिलाफ दायर कराया वाद
औषधि निरीक्षक ने दवाइयों के नमूने फेल आने पर अगस्त माह में 10 दवा कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कराया है। इससे पहले भी कई कंपनियों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।


जिले में लगातार दवाइयों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। जांच में फेल आने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed