फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case field against alleged BJP leader who fired rifle

मेरठ: राइफल तानने वाले कथित भाजपा नेता पर केस दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Sun, 07 Feb 2021 11:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Case field against alleged BJP leader who fired rifle
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता का राइफल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खरखौदा में खुद को भाजपा नेता बताकर अतराड़ा निवासी एक युवक ने किसान की गेहूं की खड़ी फसल के बीच से गन्ने से भरी ट्रॉली निकाली। किसान ने विरोध किया तो युवक ने अपनी लाइसेंसी राइफल लहराते हुए उस पर तान दी। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी के आदेश पर कथित भाजपा नेता पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव अतराड़ा निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत पर था। पड़ोसी खेत स्वामी दिनेश त्यागी व उमेश त्यागी अपनी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली उसकी गेहूं की खड़ी फसल के बीच से निकालने लगे। उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अपने आप को भाजपा नेता बताने वाले उमेश ने उस पर लाइसेंसी राइफल तान दी। पूरी घटना की वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर एसएसपी के यहां पहुंचा। वायरल वीडियो देखकर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर रात उमेश और उसके भाई के खिलाफ मारपीट, लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने उमेश के भाजपा नेता होने से इनकार किया है। पीड़ित पक्ष आरोप है कि उमेश ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी और पुलिस ने उस समय भी मामला दर्ज नहीं किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed