फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car riders opened fire at toll, attacked with sticks

Meerut News: टोल पर कार सवारों ने की फायरिंग, लाठी-डंडे से हमला

Wed, 14 Aug 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Car riders opened fire at toll, attacked with sticks
मवाना। गांव भैंसा के निकट मेरठ-पौढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल पर मंगलवार रात 12:30 बजे पांच कार में सवार होकर आए लगभग 15 लोगों ने टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। एक घंटे पहले एक कार सवार से टोलकर्मियों का टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला व फायरिंग की। इसमें दो टोलकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन

गांव भैंसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल पर मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी सौरभ नौकरी करते हैं। बताया गया है कि देर रात 11:30 बजे सौरभ का एक बुलेरो सवार से टोल टैक्स न देने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो बुलेरो सवार चला गया। देर रात 12:30 बजे पांच कारों में सवार होकर आरोपी टोल पर पहुंचे। आरोपियों ने वहां पहुंचते ही फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सौरभ सहित दो टोलकर्मी घायल हो गए। अन्य टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। कार सवार फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सौरभ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में खंगालकर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed