{"_id":"6a399e3fc814116f9a060927","slug":"car-occupants-attacked-e-rickshaw-drivers-with-hammers-meerut-news-c-72-1-mct1011-155101-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार सवारों ने ई-रिक्शा चालकों पर हथौड़े से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार सवारों ने ई-रिक्शा चालकों पर हथौड़े से किया हमला
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मेहताब सिनेमा के पास कर निकालने को लेकर आरोपियों की ई-रिक्शा चालक अफजाल व आरिश से कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कार सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालकों पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
केसरगंज निवासी आरिश व अफजल ई-रिक्शा चलाते हैं। पीड़ितों के अनुसार, सोमवार को दोनों अपनी ई-रिक्शा लेकर दिल्ली की ओर से मेहताब सिनेमा की तरफ आ रहे थे। दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर काम चल रहा था। इस वजह से ट्रैफिक एक ही तरफ चल रहा था। कार निकलने को लेकर आरोपियों ने ई रिक्शा चालकों से गाली गलौज कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार सवारों ने ई-रिक्शा रुकवाकर दोनों पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़े से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार अफजाल को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पहचान कर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।