फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car hits pole and overturns, one youth killed, two injured

Meerut News: कार खंभे से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दो घायल

Sun, 26 Apr 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Car hits pole and overturns, one youth killed, two injured
सरधना। सड़क हादसे में घायल सागर। परिजन
- फरीदपुर-रार्धना संपर्क मार्ग पर शनिवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। फरीदपुर-रार्धना संपर्क मार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में फरीदपुर निवासी मोनू की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।

गांव फरीदपुर निवासी मोनू (24) पुत्र शीशपाल अपने साथी सागर और रामभूल के साथ कार से रार्धना गांव किसी कार्य से गया था। शनिवार देर रात गांव लौटते समय फरीदपुर-रार्धना मार्ग पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर और रामभूल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर तत्काल कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बिना ही घर ले जाया गया। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोनू की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि वह अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गम के माहौल में हुआ सागर के भाई का विवाह
हादसे का असर एक अन्य परिवार की शादी पर भी पड़ा। सागर के भाई नितिन की रविवार को बरात जानी थी, लेकिन हादसे के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुए इस हादसे से घर में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने हालात को देखते हुए विवाह की रस्मों को केवल औपचारिक रूप से पूरा किया। समारोह में कोई उत्साह नहीं दिखा और पूरा आयोजन शोक के माहौल में संपन्न हुआ।

सरधना। सड़क हादसे में घायल सागर। परिजन

सरधना। सड़क हादसे में घायल सागर। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed