फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car fire after accident, driver burnt alive

बिजनौर: भिड़ंत के बाद आल्टो कार में लगी आग, जिंदा जला चालक, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
सार

बिजनौर में आल्टो कार और बलेनो कार की भिड़ंत हो गई। इसके बाद आल्टो कार में आग लग गई और उसमें फंसकर कार चालक जिंदा जल गया।

विज्ञापन
Car fire after accident, driver burnt alive
कार में जिंदा जला चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में स्योहारा- नूरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे आल्टो कार और बलेनो कार की भिड़ंत हो गई। इसके बाद आल्टो कार में आग लग गई और उसमें फंसकर कार चालक जिंदा जल गया। हादसे में दूसरी कार में सवार चार युवक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


राजा के ताजपुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने आल्टो कार को अपने चपेट में ले लिया और चालक को निकलने का मौका नहीं मिल पाया। बाद में आग बुझाकर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार में सवार हर्ष, सिद्घार्थ, अमन अली व राकेश निवासी मोहल्ला चौधरियान स्योहारा भी घायल हुए हैं। ये चारों बलेनो कार से मुजफ्फरनगर गए थे और हादसे के वक्त वापस स्योहारा लौट रहे थे। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed