फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car driver Dead body Found Positive in Baghpat, Fear of murder

यूपी: बागपत में नहर के पास पड़ा मिला कार चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 27 May 2020 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2020 12:31 PM IST
सार

  • हमीदाबाद गांव की नहर के पास पड़ा मिला शव
  •  पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा 

विज्ञापन
Car driver Dead body Found Positive in Baghpat, Fear of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

यूपी के बागपत में मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित हमीदाबाद गांव की नहर के पास बुधवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची।  मृतक की शिनाख्त अग्रवाल मंडी टटीरी की श्रीराम कॉलोनी के रहने वाले 22 वर्षीय अंकित पुत्र कृष्णपाल के रूप में की गई। अंकित के पिता कृष्णपाल  ने शव की शिनाख्त की।  

विज्ञापन


कृष्ण पाल ने दिए बताया कि अंकित के पास मंगलवार रात 9:45 पर गाड़ी बुक कराने के लिए कॉल आई थी । इसके बाद रात में ही अंकित कार को लेकर घर से चला गया था।  सुबह  नहर में शव पड़े होने की सूचना दी गई । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन


उधर,  टटीरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक अंकित के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं, शव के पास ही कार भी खड़ी मिली। साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल भी जेब में ही मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने अंकित की हत्या की आशंका व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से गौरीपुर का रहने वाला है कृष्णपाल
पुलिस के अनुसार कृष्णपाल मूल रूप से गौरीपुर का रहने वाला है ,जो पिछले काफी समय से अंकित व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी में ही रह रहा है। अंकित की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मौहल्ले के लोग भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed