{"_id":"6957e8afeebc83d86a0710d8","slug":"car-collides-with-tree-young-man-dies-two-companions-injured-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105950-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो साथी घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार फोटो संवाद
मेरठ से लौटते समय जानी-सिवाल मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी-सिवाल मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार 35 वर्षीय फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बागपत के गांव सिंघावली अहीर फरमान पुत्र जहीर वर्तमान में सरधना में रहता है। वह शुक्रवार को कार से जानी थाना क्षेत्र के गांव कुराली निवासी राशिद और अफसर के साथ किसी काम से मेरठ गया था। लौटते समय जानी-सिवाल मार्ग पर सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में चालक राशिद कार से अपना नियंत्रण को खो बैठा। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार फरमान, राशिद और अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने कार से किसी प्रकार तीनों बाहर निकाला लेकिन उस समय तक फरमान की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों अफसर और राशिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने फरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरमान के डेढ़ साल का पुत्र है। चार वर्ष पूर्व फरमान का विवाह अमन से हुआ है। फरमान नोजल ठीक करने का काम करता था। फरमान अपने घर में अकेला कमाने वाला था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।