{"_id":"5dda6b3f8ebc3e54fd32e412","slug":"car-collides-with-bike-youth-dies-friend-also-injured-in-accident-in-bijnor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बाइक से टकराई कार, युवक की मौत, हादसे में दोस्त भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बाइक से टकराई कार, युवक की मौत, हादसे में दोस्त भी घायल
Sun, 24 Nov 2019 05:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के डीजल मैकेनिक की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
नगर के मोहल्ला जुलाहान, काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद फारूख नगर के शक्ति चौक के समीप याकूब मोटर्स के नाम से एक गैराज चलाता था।
शनिवार को वह अपने साथी रामशरण उर्फ जॉनी को बाइक पर साथ लेकर बैराज के पास स्थित गांव देवल गया था। वहां से लौटते समय शाम सात बजे शाकंबरी मोटर्स के सामने उसकी बाइक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर से उसकी बाइक सड़क पर गिर है।

Trending Videos
हादसे में फारूख(35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जॉनी (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने समझदारी दिखाते हुए कार चालक की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लाया गया।
सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।