{"_id":"61a4834fb59c9c21f70efbf2","slug":"car-collided-with-truck-parked-on-eastern-peripheral-expressway-in-baghpat-one-killed-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत कई घायल
Mon, 29 Nov 2021 01:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:07 PM IST
सार
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से एक स्विफ्ट कार के टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि हादसा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कार के टकराने के कारण हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आग का गोला बना मकान: अंदर जिंदा जलती रहीं बेटियां, बाहर चीखते रहे बेबस परिजन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा के जनपद कुरुक्षेत्र निवासी अभिषेक नोएडा के एक बैंक में नौकरी करते है। वह अपने गांव के साथी योगेश व ग्राम खानपुर निवासी रविंद्र तथा पानीपत के सेक्टर-13 निवासी जतिन पुत्र सुरेंद्र के साथ अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से नोएडा जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बागपत के ग्रामी मवीकलां के पास कार एक्सप्रेस वे से खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।