{"_id":"5da7836a8ebc3e017b4c09b9","slug":"capture-in-gram-panchayat-land-sardana-news-mrt4489257148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा
सरधना। लोकप्रिय रोड तिराहे के निकट ग्राम पंचायत की तीन सौ मीटर भूमि खाली पड़ी हैं। जिस पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया। ग्राम प्रधान ने एसडीएम तक इस मामले की शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जुल्हैड़ा के ग्राम प्रधान विनोद त्यागी के मुताबिक लोकप्रिय रोड तिराहा पर ग्राम पंचायत की करीब तीन सौ मीटर की भूमि कई वर्षों से खाली पड़ी है। कुछ समय पूर्व बाहरी लोग उस पर झोंपड़ी बनाकर रहने लगे। अब धीरे-धीरे उन्होंने पक्का निर्माण करा दिया। वहीं उसी भूमि के बराबर में भी कुछ भूमि ग्राम पंचायत की है। उस पर भी गांव के कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। प्रधान के मुताबिक इसकी शिकायत लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार से लेकर एसडीएम अमित कुमार भारतीय से की जा चुकी है7 मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की गई। पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश कराना भी मुनासिब नहीं समझा। भूमि पर कब्जे के लोकर गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहसीलदार सरधना अवनीश कुमार को जांच सौंपी है। पुलिस को भी कब्जा न होने देने के लिए ऊचित कार्रवाई को कहा है। वहीं, तहसीलदार अवनीश कुमार के मुताबिक मामला संपूर्ण समाधान दिवस में आया था। जांच की जा रही है। भूमि पर कब्जा है तो उसे हटवाया जाएगा।