फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Capacity of power plants and transformers increased but power crisis persists

Meerut News: बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ी पर बिजली संकट बरकरार

Wed, 31 Jul 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 31 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Capacity of power plants and transformers increased but power crisis persists
शामली। जिले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने हाल ही में 26 करोड़ से 250 बिजली ट्रांसफार्मरों और चार बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि कराई। इसके बावजूद लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में पांच से छह घंटे तक के कट और लो वोल्टेज लोगों की परेशान बढ़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर ढाई लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है जबकि 93 बिजलीघर है। उपभोक्ताओं में घरेलू, व्यवसायिक, कृषि और औद्योगिक श्रेणी के शामिल है। भीषण गर्मी और उमस में लोग अघोषित बिजली कटौती के कारण परेशान है।किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पाने के कारण उनकी फसलें भी प्रभावित हो रही है। उमसभरी गर्मी के कारण लोग घरों के अंदर भी परेशान है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा है। मगर शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति लोगों को नहीं मिल पा रही। उसमें भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए ओवरलोड समस्या से जूझ रहे जिले के भैंसवाल, खोड़समा, इस्सोपुरटील ओर कनियान बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाकर 10 से 15 एमवीए की गई थी। जबकि शामली, कैराना, थानाभवन, जलालाबाद, ऊन क्षेत्र के 250 बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी वृद्धि की गई। मगर इसके बाद भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक ट्रांसफार्मर कराए गए ठीक
बिजली ट्रांसफार्मरों के फुंकने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिनों में 100 से अधिक फुंके ट्रांसफार्मरों को ठीक कराया गया है। जबकि 20 से अधिक को ठीक किया जा रहा है।

अभी ये काम है प्रस्तावित
शामली, कैराना में बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाना है। इसके अलावा 250 नए बिजली के खंभे भी लगवाए जायेंगे।
बिजली कटौती के कारण परेशानी हो रही है। कम आपूर्ति के कारण किसान अपने खेतों की पलेवा भी नहीं कर पा रहे, जिसके कारण परेशानी हो रही है। मामले को लेकर जल्द ही डीएम और एसई से मिला जाएगा।
सुभाष कुमार, शामली
लो वोल्टेज और फाल्ट के कारण आए दिन आपूर्ति गुल रहती है। रात में सोने के दौरान बिजली गुल कर दी जाती है,जिससे परेशानी होती है।
-पीतम सिंह, शामली
जर्जर तारों के कारण आपूर्ति अक्सर गुल रहती है, जिसके कारण परेशानी होती है। जल्द आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
-अरविंद खोडसमा, ब्लॉक अध्यक्ष भाकियू

वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी की आपूर्ति रही बाधित
मंगलवार को भी शहर में वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी, इंडस्टि्रयल एरिया आदि स्थानों की आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझते रहे। इंवर्टर भी जवाब दे गएए। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है।


शेड्यूल के हिसाब से ही बिजली मिले, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कई बार फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है। नए फीडरों का निर्माण कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।

राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed