{"_id":"5dd6e7228ebc3e547b5e80ff","slug":"capacity-of-centers-is-less-candidates-more-meerut-news-mrt454838381","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam : केंद्रों की क्षमता कम, परीक्षार्थी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam : केंद्रों की क्षमता कम, परीक्षार्थी ज्यादा
विज्ञापन
क्षमता कम, परीक्षार्थी ज्यादा
मेरठ। यूपी बोर्ड की 2020 में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर 105 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है। इनमें अधिकांश आपत्तियां यह हैं कि उनके विद्यालय की क्षमता कम है और उसमें ज्यादा परीक्षार्थियों का केंद्र बना दिया गया है। मसलन, क्षमता 500 विद्यार्थियों की है और परीक्षार्थी 550 कर दिए गए हैं। इसके अलावा वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे न लगे होने का हवाला देकर परीक्षा केंद्र निरस्त करने की मांग की गई है।
मेरठ में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि वॉइस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने अनिवार्य हैं। लेकिन अभी अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूत्रों के अनुसार आपत्तियों के हिसाब से कुछ परीक्षा केंद्र बदले भी जा सकते हैं। परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 86 हजार से ज्यादा ने पंजीकरण कराया है।