{"_id":"5a8f26a74f1c1ba2268bbe52","slug":"cantt-daak-ghar-me-paasport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट डाकघर में आज से शुरू होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट डाकघर में आज से शुरू होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट सेवा केंद्र मेरठ आज शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। कैंट स्थित मुख्य डाकघर के भवन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। लोगों में पासपोर्ट बनवाने के लिए इतनी उत्सुकता है कि आगामी आठ मार्च तक के एप्वाइंटमेंट फुल हो चुके हैं।
गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के सहायक अधीक्षक विभूति भूषण, दीपक चंद्रा और वरिष्ठ अधीक्षक बीएस रावत की टीम ने बृहस्पतिवार मध्याह्न तक सेटअप चालू कर दिया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी धर्मेंद्र कुमार गाजियाबाद ने भी व्यवस्थाओं को परखा। प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर भी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि देर शाम सिस्टम का सफल ट्रायल किया गया। शुक्रवार को पासपोर्ट के लिए एप्वाइंटमेंट पर आने वाले आवेदकों का सत्यापन सांसद की मौजूदगी में होगा।
एप्वाइंटमेंट डेट पर ये रखें ध्यान
- एप्वाइंटमेंट लेटर में दिए गए समय पर केंद्र में रिपोर्ट करें
- ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट और जमा फीस की रसीद साथ लाएं
- आवेदन प्रपत्र में भरी गई जानकारियों की पुष्टि करने वाले सभी प्रमाणपत्र साथ लाएं
दो काउंटर बने, पांच दिन होगा काम
सेवा केंद्र सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक काम करेगा। शनिवार और रविवार का अवकाश होगा। कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेगा। आवेकों के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।