{"_id":"6ae74ed6f7479c26bd0053fc","slug":"cantt-board-xi-wins-by-40-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-162068-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंट बोर्ड इलेवन टीम की 40 रन से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंट बोर्ड इलेवन टीम की 40 रन से जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन और मवाना जज इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड ने 40 रन से मैच जीता। कैंट बोर्ड की जीत के नायक संदीप तोमर रहे। उन्होंने महज 34 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैंट बोर्ड इलेवन ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। संदीप तोमर ने 84 और बंटी ने 13 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। मवाना की ओर से बन्नी और धर्मेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना जज एकादश की टीम 20 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। आयुष चौधरी ने 40, सुक्खी ने 35 और कपिल ने 25 रन बनाए।
कैंट बोर्ड की ओर से सीईओ जाकिर हुसैन ने तीन विकेट चटकाए जबकि संदीप तोमर और ब्रिगेडियर हसन ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। कैंट बोर्ड एकादश ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम किया।