फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt board ne shuru karaai naale ki safaai

कैंट बोर्ड ने शुरू कराई आबू नाले की सफाई

Thu, 21 Jun 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
cantt board ne shuru karaai naale ki safaai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैंट क्षेत्र में चल रहे सौ दिन के विशेष अभियान के तहत बुधवार को कैंट बोर्ड की टीम ने पोर्कलेन मशीन और जेसीबी से आबूनाले की सफाई शुरू कराई। पहले दिन 25 ट्रक सिल्ट निकाली गई। बृहस्पतिवार से नाला सफाई का काम तेज होगा। कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन

बुधवार को सीईई अनुज सिंह, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, राजस्व अधीक्षक जयपाल तोमर और राजकुमार शर्मा की टीम जेसीबी के साथ बेगमपुल पहुंची। यहां से कांच के पुल की तरफ  टीम ने पहले अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद आबू नाले की सफाई शुरू कराई। लेकिन नाले में जमी सिल्ट को निकालने में जेसीबी नाकाम रही। इसके बाद कैंट बोर्ड ने गाजियाबाद से पोर्कलेन मशीन मंगवाई। बारिश से पहले क्षेत्र में तीन किलोमीटर के नाले को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। कई जगह नाले के ऊपर तार होने के कारण बृहस्पतिवार को बिजली विभाग से शटडाउन के लिए कहा गया है ताकि सफाई में कोई समस्या न आए। इसके अलावा वार्ड दो में भी  सफाई अभियान चला। कई जगहों पर हथौड़ा गैंग ने अतिक्रमण हटवाया। सीईई अनुज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से टीम वार्ड तीन से सफाई अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


ड्रोन से होगी सफ ाई की निगरानी
आबू नाले की सफाई के लिए कैंट बोर्ड की टीम पूरे अमले के साथ पहुंची। 30 कर्मचारी, छह डंपर, एक जेसीबी और एक पोर्कलेन मशीन से अभियान की शुरुआत हुई। पूरे अभियान पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। सिल्ट को नाले से निकालकर सड़क पर डालने की बजाय डंपरों में भरवाकर शहर से बाहर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed