{"_id":"68420193f719ad9b5500db19","slug":"cantonment-council-passes-budget-of-rs-152-crore-in-board-meeting-meerut-news-c-72-1-mct1004-134849-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में छावनी परिषद का 152 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में छावनी परिषद का 152 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक लेते डीएम
- फोटो : samvad
मेरठ। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को 152 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। हाउस टैक्स की कम वसूली पर अध्यक्ष ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में लीगल सेल के गठन का प्रस्ताव भी पास हुआ।
ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन ने अगले वित्त वर्ष के लिए 152 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया। इस बजट में से लगभग 70 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, भत्ते व पेंशन पर खर्च होंगे। बाकी पैसा विकास व अन्य कार्यों पर खर्च होगा। बैठक में आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट में छावनी परिषद की कम आय पर चिंता जताई गई। मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा ने आय के साधन बढ़ाने और कर वसूली की बात कही।
हाउस टैक्स नहीं देने वालों पर होगी सख्ती
बैठक में बताया गया कि एक महीने से ई-छावनी पोर्टल खराब था, गुरुवार को ही पोर्टल ने काम करना शुरू किया है। इस कारण लोग हाउस टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। 30 जून तक टैक्स जमा करने पर पोर्टल से छूट दी जाती है। इस पर अध्यक्ष ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने बकाया टैक्स वसूली के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों पर सख्ती की जाएगी। लोगों को बकाया टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। लोग सुविधा तो चाहते हैं, लेकिन भुगतान नहीं करना चाहते। लोगों को सुविधा चाहिए तो पैसा देना होगा।
विज्ञापन
कूड़ा ढककर ले जाए बोर्ड की गाड़ी
मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि कैंट बोर्ड के ट्रकों से कूड़ा गिरता रहता है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष ने इसे गलत बाते हुए सफाई इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार को कूड़ा गाड़ियों को ढककर कूड़ा ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेड लाइसेंस के कम आवेदनों पर चिंता जताने हुए कहा कि व्यापारी संगठनों को बुलाकर बात की जाए। गरीबों को नियमानुसार भवन बनाने से न रोका जाए। इसपर एई पीयूष गौतम ने कहा कि जो गलत होता है उसी को रोका जाता है ।
अपग्रेड किया जाएगा कैंट हॉस्पिटल
बोर्ड बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि कैंट हॉस्पिटल को अपग्रेड करने का प्लान बनाया जा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने सीईओ को इसका पूरा प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। कैंट हॉस्पिटल के अपग्रेड होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
कैंट बोर्ड में बनेगी लीगल सेल
मध्य कमान से मेरठ कैंट बोर्ड में लीगल सेल बनाने के निर्देश आने पर इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया। बोर्ड अध्यक्ष ने इसे जरूरी बताते हुए कहा कि लीगल सेल बनने से कोर्ट केसों की बेहतर ढंग से पैरवी की जा सकेगी।
कैंट बोर्ड व डीईओ को दी बधाई
अध्यक्ष ने 21 मई की रात को आए तूफान से हुए नुकसान में तेजी से राहत कार्य करने के लिए कैंट बोर्ड के सीईओ और रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय की प्रशंसा की और जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए बधाई दी। बैठक में कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, एई पीयूष गौतम, राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन, हितेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
-बैठक में 48 लाख से खरीदी जाने वाली रोड स्वीपिंग मशीन को होल्ड किया गया।
-गांधी बाग के पेड़ों पर लगे फलों को 22000 रुपये में नीलम किया गया।
-रिक्शा ठेला नंबरिंग शुल्क का ठेका 2 लाख 66 हजार में दिया गया।
-बंगला संख्या 76 व 23 को चेंज ऑफ पर्पज के नोटिस दिए जाएंगे।
-लालकुर्ती, आबूलेन, गड्ढा मार्केट व चाट बाज़ार का होगा निरीक्षण।
-कैटल कैचर गाड़ी को खरीदा जाएगा।
-अवैध डेयरी के खिलाफ अभियान जारी रखने का हुआ निर्णय।
-तीन म्यूटेशन के केस हुए पास।