{"_id":"6a5cf0ccfcf028423f047537","slug":"canter-truck-overturns-into-a-ditch-after-going-out-of-control-driver-saves-his-life-by-jumping-out-meerut-news-c-73-1-mct1008-107993-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा कैंटर, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा कैंटर, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया।
बागपत निवासी शुएब कैंटर में माल लादकर दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहा था। वह रविवार की सुबह 4:00 बजे सरधना बिनौली रोड पर संजय गांधी पीजी कॉलेज के आगे निकला तो अचानक वह कैंटर से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कैंटर खाई में पलट गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाते हुए यातायात सुचारू कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कही है।