फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter collides with truck while driver is asleep, driver dies

Meerut News: नींद की झपकी में ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Mon, 08 Jun 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with truck while driver is asleep, driver dies
- एनएच-58 पर दौराला थाना क्षेत्र में दादरी ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, जाम लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली से सहारनपुर जा रहे कैंटर की सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-58 पर दादरी स्थित ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक सदानंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई। दौराना थाना पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर खुलवाया। हादसे का कारण नींद की झपकी माना जा रहा है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दरभंगा (बिहार) निवासी ट्रक चालक जितेंद्र दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रहा था। उसके पीछे फर्रुखाबाद निवासी सदानंद कैंटर लेकर आ रहा था। सोमवार सुबह हाईवे पर चलते समय सदानंद को नींद की झपकी आ गई। इससे उसका कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सदानंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने चालक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की तथा परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कैंटर और ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है।


केबिन काटकर निकाला शव
कैंटर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया, जिस कारण कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सदानंद कैंटर के केबिन में बुरी तरह फंस गया और निकल नहीं सका। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ने केबिन में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केबिन काटकर चालक के शव को बाहर निकाला।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed