फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cancer can be completely cured by screening in the early stages: Dr. Subhash

शुरुआती स्टेज में स्क्रीनिंग से कैंसर हो सकता है पूरी तरह ठीक : डॉ. सुभाष

Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cancer can be completely cured by screening in the early stages: Dr. Subhash
मेरठ कॉलेज में कैंसर पर हुई कार्यशाला
विश्व कैंसर दिवस पर मेरठ कॉलेज की चिकित्सा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सिंह ने समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर अब लाइलाज नहीं, लेकिन समय पर निदान और उपचार न होने पर यह जानलेवा हो सकता है। शुरुआती स्टेज में स्क्रीनिंग से कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष करीब 18 लाख नए कैंसर मामले सामने आते हैं जिनमें से 80 प्रतिशत तीसरे या एडवांस स्टेज में पाए जाते हैं जिससे हर साल 12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो जाती है। पहले जहां एक लाख लोगों पर 20-30 कैंसर केस होते थे, अब यह संख्या 200-300 तक पहुंच गई है। उन्होंने मेरठ क्षेत्र में गॉल ब्लैडर कैंसर के अधिक मामलों का जिक्र किया।
विज्ञापन

जीवनशैली से जुड़े हैं 95% कारण

उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंसर के 90-95 प्रतिशत कारण जीवनशैली से जुड़े हैं जैसे तंबाकू, दूषित भोजन, निष्क्रिय जीवन, शराब, मोटापा और प्रदूषण। महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर बढ़ रहा है जिसका कारण देर से शादी या एचपीवी वायरस है। 9-14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है। मोबाइल रेडिएशन से बच्चों में ब्रेन ट्यूमर बढ़ रहा है। डॉ. सिंह के अनुसार 70 प्रतिशत कैंसर निवारण योग्य हैं। फल-सब्जियां, रासायनिक मुक्त भोजन, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त जीवनशैली से जोखिम कम किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रो. सचिन शर्मा, प्रो. विभा तोमर, प्रो. नीलम पंवार, प्रो. नीरज कुमार सहित अन्य प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed