फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Camps will be held from 18 for land use change

Meerut News: भू-उपयोग परिवर्तन के लिए 18 से लगेगा कैंप

Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held from 18 for land use change
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की महायोजना-2031 को लागू किया जा चुका है। महायोजना-2021 जहां 500 वर्ग किमी. से भी कम थी, वहीं महायोजना-2031 में बढ़कर यह 1043 वर्ग किमी. की हो गई है। शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में शामिल हो चुके हैं। रैपिड कॉरिडोर के तहत दिल्ली रोड व रुड़की रोड का जोनल प्लान तैयार किया गया है। एनसीआरटीसी की ओर से कॉरिडोर में मिश्रित भू-उपयोग रखा गया है। अब माइक्रो लेवल पर अस्पताल, सार्वजनिक भू-उपयोग, पार्क आदि के लिए जोनल प्लान तैयार हो रहा है। मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि भू-उपयोग परिवर्तन को लेकर 18 से 20 मार्च तक लगातार तीन दिन विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति प्राधिकरण में भू-उपयोग से संबंधित मामलों के लिए आ सकते हैं। भू उपयोग परिवर्तन के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट प्रारूप के जरिए आवेदन किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed