फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign will be run in 14 districts to stop electricity theft

बिजली चोरी रोकने के लिए 14 जिलों में चलेगा अभियान

Fri, 04 Jul 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run in 14 districts to stop electricity theft

विज्ञापन
मेरठ। पश्चिम के 14 जिलों में हाईलॉस फीडरों पर बिजली चोरी रोकने एवं लाइन लॉस कम करने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर और देहात के हाईलॉस फीडरों पर बिजली-विजीलेंस टीमें पुलिस और पीएसी के साथ अभियान चलाएंगी। इसे लेकर पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

सहारनपुर और मेरठ जोन में भी हाईलॉस फीडरों पर संभल की तर्ज पर बिजली चोरों के खिलाफ अभियान की तैयारी शुरू कर दी। मेरठ शहर का लिसाड़ी गेट, खुशाहलनगर, सरधना टाउन, बड़ौत टाउन, गाजियाबाद का बमहैटा-प्रथम, बमहैटा-द्वितीय, टीला, झंडापुर, महाराजपुर तथा खड़खड़ (साहिबाबाद), बुलंदशहर का खुर्जा, हापुड़ टाउन, मुजफ्फरनगर का चरथावल टाउन, शामली का ऊन, सहारनपुर में अम्बाला रोड एरिया, गौतमबुद्धनगर में दादरी टाउन में एवं जेवर टाउन, मुरादाबाद में जामा मस्जिद एरिया, कांठ टाउन, रामपुर का स्वार, संभल का चन्दौसी, अमरोहा में हसनपुर नगर पालिका एरिया, रामलीला ग्राउंड चहाशेरी एवं शहानपुर शामिल हैं। यह सभी इलाके 40 से 60 फीसदी तक लाइनलॉस वाले इलाके हैं। इनमें सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed