फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign removed from roadside, fined

Meerut News: सड़क किनारे से हटाया गया अभियान, किया जुर्माना

Fri, 02 Jan 2026 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Campaign removed from roadside, fined
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)
पालिका टीम के जाते ही सड़क पर फिर किया अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका और तहसील अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाने से लेकर फलावदा रोड इंटर काॅलेज के पास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे पर रोड़ी डस्ट आदि डालने वाले व्यापारियों और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए गए। दुकान के आगे किया गया अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए सामान जब्त किया गया।
नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार, नायब तहसीलदार हितेष सैनी ने पालिका कर्मचारियों व पुलिस के साथ दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक अभियान चलाया गया। अभियान थाने के पास से शुरू हुआ। सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही चालान किए गए। इसके बाद चौहान चौक के पास स्थित नर्सिंग होम द्वारा सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

फलावदा रोड पर सब्जी विक्रेता, चाउमीन विक्रेता द्वारा किए गए अतिक्रमण, चिकित्सक द्वारा नाले पर स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण को पालिका कर्मचारियों ने तोड़ दिया। नगर पालिका द्वारा सड़क पर डलवाई गई सीमेंट की बैंच भी अतिक्रमण में आ रही थी उसे हटवाया गया। तीन पत्थर वाले को नोटिस दिया सामान हटाने के लिए, सड़क पर रोडी डस्ट डालने वालों का 500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि चार दुकानदारों के चालान कर प्रत्येक से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं सड़क किनारे खड़ी 13 कारों का चालान किया गया। अभियान के दौरान सड़क खाली होने से लोगों ने आवागमन में राहत महसूस की लेकिन अभियान बंद होने के बाद फिर से वहीं हालात बन गए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर खडे वाहनों का चालान करती पुलिस। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed